5
(1)

भागलपुर । दीपावली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इसी क्रम में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे त्योहारों में पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आग पर त्वरित नियंत्रण पाने और बचाव कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विभाग के कर्मियों को यह अभ्यास कराया गया।

नागेंद्र कुमार ने आगे बताया कि दीपावली के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आगजनी या अप्रिय घटना की स्थिति में लोग विभाग के टोल फ्री नंबर पर तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि दीपावली के अवसर पर सावधानी बरतें, पटाखों का सुरक्षित उपयोग करें और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: