5
(1)

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दियारा क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर समय से पहले पहुंचा, जिसे देखते ही आसपास की महिलाएं और युवतियां मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर से दौड़कर सभा स्थल की ओर बढ़ गईं।

सभा में मुख्यमंत्री का भाषण और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी सुनने के बाद उपस्थित महिलाओं में उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए शिक्षण, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने कार्यक्रम के माहौल को और अधिक जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: