5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गाँव में गुरुवार की संध्या सरस्वती मंदिर के पास एक लड़की के विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा था। समारोह में डीजे बज रहा था और बच्चे डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करते समय दो बच्चों के बीच आपसी नोक-झोक हुई, जो धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई। इसके बाद दोनों बच्चों के बीच मारपीट भी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर रोक दिया।

कुछ देर बाद एक बच्चे के परिजन मौके पर आए और उन्होंने बस से डीजे पिकअप वाहन पर प्रहार किया, जिस पर डीजे का साउंड सिस्टम लगाया था। इस हमले में पिकअप वाहन का चालक अंकित कुमार, पिता पंकज यादव, निवासी रुपौली थाना क्षेत्र, जिला पूर्णिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बांस से चोट लगने के कारण उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया।

अंकित को गंभीर अवस्था में ही डीजे संचालक, जो भवानीपुर गांव का निवासी है, ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान बच्चों के बीच हुई झड़प के बाद बड़ों ने आकर बांस से जोरदार प्रहार किया, जो डीजे वाहन के चालक के सिर पर लगी। अंकित की स्थिति गंभीर होने के कारण परिजन अस्पताल में भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: