5
(1)

भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के जीरोमाइल अंतर्गत नवटोलिया चौका निवासी विपिन मंडल की पत्नी दुर्गी देवी अपने दो बच्चों—चांदनी कुमारी और सत्यम कुमार—के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस मामले में पति विपिन मंडल ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाने में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

विपिन मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी दुर्गी देवी शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों को लेकर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया चौका, कार्तिक चौक बाबूपुर स्कूल के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। देर शाम तक जब पत्नी और बच्चे नहीं आए तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सभी संबंधियों को फोन कर जानकारी ली, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं था और ना ही किसी से दुश्मनी है, इसलिए अचानक पत्नी और बच्चों के गायब होने से वह काफी चिंतित हैं। विपिन मंडल का कहना है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही उनकी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बरामद करेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी सदमे में हैं।
बाइट – विपिन मंडल, पति दुर्गी देवी ने कहा कि “हम बेहद परेशान हैं, हर जगह खोजा लेकिन कोई पता नहीं चला।”
बाइट – बीना देवी, मां दुर्गी देवी ने कहा कि “बेटी का कोई पता नहीं चल रहा, प्रशासन से अनुरोध है कि उसे जल्द खोजा जाए।”

पुलिस आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों, स्कूल मार्ग और संबंधियों के यहां पता लगाने में लग गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: