



भागलपुर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव एवं जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण दयाल को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का संयोजक मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि 29 जून को संघ के अध्यक्ष तथा बिहार विधान परिषद (पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति एवं आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल ने कहा कि डॉ. अरुण दयाल के संयोजक बनने से राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल के प्रचार-प्रसार और विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके अनुभव और सक्रियता से खेल को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने में सहायता मिलेगी।
डॉ. अरुण दयाल को इस जिम्मेदारी मिलने पर राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।













