



भागलपुर में दुर्गा पूजा समिति पर जबरन जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला संथाली टोला का है, जहाँ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुद्धू चक्र निवासी कंचन देवी की जमीन पर जेसीबी चलवाकर दीवार तोड़ दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कंचन देवी का कहना है कि उन्होंने यह जमीन वर्ष 2013 में विधिवत खरीदी थी और तब से लगातार उसका लगान भी जमा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा समिति के लोग उनकी जमीन की बाउंड्री को जबरन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद कंचन देवी ने अपनी फरियाद लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के समक्ष गुहार लगाई। महिला का कहना है कि पूजा समिति के दबंग सदस्य लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं और जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर विवाद और तनाव का माहौल खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है। क्या पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा या मामला दबा दिया जाएगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो पाएगा।














