5
(1)

नवगछिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा – प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा संचालिका बी.के. निर्मला ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.के. अनीता दीदी (भागलपुर) और विष्णुदेव यादव (पूर्व प्रिंसिपल, नवगछिया) शामिल हुए। बी.के. निर्मला ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। बी.के. अंजलि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया, जबकि मंच संचालन का दायित्व बी.के. रूपाली ने निभाया।

संस्था के सभागार में अपने उद्बोधन के दौरान बी.के. अनीता दीदी ने माँ दुर्गा के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा मानव जीवन से दुर्गुणों को दूर कर सद्गुणों का संचार करती हैं। माँ दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा भी नवरात्रि में की जाती है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जिसका आध्यात्मिक रहस्य यह है कि शिव परमपिता से शक्ति प्राप्त की जाए।

दीदी ने यह भी समझाया कि माँ दुर्गा की आठ भुजाएँ विभिन्न शक्तियों का प्रतीक हैं— सहयोग की शक्ति, सहन करने की शक्ति, समेटने की शक्ति, निर्णय लेने की शक्ति, परखने की शक्ति और सामना करने की शक्ति। इन शक्तियों का सदुपयोग कर मानव सुखमय और संतुलित जीवन जी सकता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णुदेव यादव ने शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बिनोद भाई, ध्रुव भाई, दिवाकर भाई और मनीकांत सहित कई सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में शाखा संचालिका बी.के. निर्मला ने सभी उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: