5
(1)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली के शीतवैल धार में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ पटना, रंगरा थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में मारा गया।

मृत अपराधी की पहचान पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना अंतर्गत हरीकोल निवासी दशरथ मंडल के पुत्र सनोज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में की गई है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि कई गंभीर मामलों में वांछित इनामी अपराधी गुरुदेव मंडल अपने गिरोह के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस टीम ने मुरली चौक के पास छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही गुरुदेव मंडल और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरुदेव मंडल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल गुरुदेव को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। गुरुदेव मंडल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

गुरुदेव मंडल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: