5
(2)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 16.11.25 को वादिनी ने लिखित आवेदन देकर बताया कि अजय कुमार शर्मा ने उनके नाम पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पति के साथ मारपीट भी की गई।

इस मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 340/25, दिनांक 16.11.25 के तहत धारा 64/115(2)/351(2) BNS एवं 66 (E) IT ACT के अंतर्गत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 24.11.25 को कांड में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार शर्मा, पिता विशो शर्मा, निवासी कालूचक, थाना गोपालपुर जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: