5
(2)

भागलपुर/नवगछिया। पूर्व विधायक अमित राणा ने 22 अगस्त को भागलपुर और नवगछिया में आयोजित होने वाली वोट अधिकार यात्रा के समर्थन की घोषणा की है। इस यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करने वाले हैं।

अमित राणा ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा दल से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को वोट का समान अधिकार दिया था। यही वोट का अधिकार गरीब–अमीर, दलित–पिछड़े और सभी वर्गों को बराबरी की ताक़त देता है। इस ताक़त को बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है और आम जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यह यात्रा उन तमाम जाति और धर्म के लोगों की आवाज़ है, जिनकी पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व विधायक ने अपील की कि लोकतंत्र को जीवित रखने और जनता की ताक़त को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर वर्ग को इस यात्रा का समर्थन करना चाहिए।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि वोट अधिकार यात्रा से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा होगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। महागठबंधन इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच अपने मुद्दों को और मजबूती से रखने की कोशिश कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: