5
(1)

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित धर्मपाल दास (पिता—कर्मणि दास) ने अपने भाई संतोष दास और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय निवासी हरे राम साह, संजय शाह और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को विवाद के दौरान आरोपितों ने धर्मपाल दास और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जाति सूचक गाली-गलौज की और मारपीट की। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताया और प्रशासन से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: