5
(1)

भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि नदी किनारे स्थित संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। तटबंध, बांध और कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सुल्तानगंज, राघोपुर, इस्माईलपुर, बिंदटोली और बुद्धुचक क्षेत्रों में बनाए गए स्पर (बचाव संरचनाओं) पर इंजीनियरों की टीमें 24 घंटे तैनात हैं और फ्लड फाइटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जैसे ही जलस्तर खतरे के निशान को पार करेगा, वैसे ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें, साथ ही सरकारी नावों को सक्रिय कर दिया जाएगा।

नेपाल की नदियों और गंगा में बढ़ते जलस्तर पर केंद्रीय जल आयोग (सेंट्रल वॉटर कमीशन) की रिपोर्ट पर भी जिला प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है, ताकि समय रहते हर आवश्यक कदम उठाया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: