5
(1)

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार

भागलपुर: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के साथ ही अब डेंगू और टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इस संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने भागलपुर मॉडल सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाएं और संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है, लेकिन विभाग पूरी तरह से सतर्क है और संभावित संकट को देखते हुए पहले से तैयारियां कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास की जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखें। खासतौर पर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पानी जमा न हो, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

डॉ. राजू कुमार ने कहा कि विभाग की टीमें भी क्षेत्रीय निगरानी और जनजागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: