0
(0)

नवगछिया।
गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक गोदाम से जूता-चप्पल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुमताज मुहल्ला निवासी दुकानदार सैयद अहमद ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सैयद अहमद ने थाना की पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गोदाम से बड़ी मात्रा में जूता-चप्पल गायब है। चोरी के दौरान चोर कुछ सामान लेकर फरार हो गया, जबकि कुछ जूता-चप्पल गोदाम के बाहर ही छूट गए थे।

पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने चोरी की पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था। बाद में यह वीडियो उन्हें दिखाया गया और उनके मोबाइल पर भी भेजा गया। वीडियो में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी पहचान में मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पीड़ित ने थाना में दिए गए आवेदन में चोरी गए जूता-चप्पल की बरामदगी तथा आरोपित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं उपलब्ध वीडियो के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: