0
(0)

नवगछिया।
भीषण ठंड को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा की ओर से मानवीय सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। जागृति शाखा की महिला सदस्यों द्वारा खिचड़ी बनाकर राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य में महिलाओं ने पूरे समर्पण और सेवा भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को गर्म खिचड़ी वितरित की गई, जिसे लोगों ने कृतज्ञता के साथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रश्मि सर्राफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया सहित बबीता वर्मा, बिना सर्राफ, पूजा रुंगटा, कविता अग्रवाल, रितु चिरानिया, चित्रा डिबरेवाल, रीता गरोदिया, श्वेता बुबना, बुलबुल वर्मा, कंचन खेमका एवं अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

संस्था की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना तथा सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करना है। आगे भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: