
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सुब्बाटोला में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच बांका और भागलपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भागलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबले में बांका की टीम ने टॉस जीतकर कोर्ट चुनने का फैसला लिया और भागलपुर की टीम को रेड करने के लिए आमंत्रित किया। मुकाबले में भागलपुर की टीम ने 51 अंक हासिल किए, जबकि बांका की टीम 28 अंक ही जुटा सकी। इस प्रकार भागलपुर की टीम ने 23 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण मुखिया प्रतिनिधि मनोहर सिन्हा, राजेन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक आयुष कुमार एवं शिक्षक सुनील सौरभ ने संयुक्त रूप से किया।वहीं, निर्णायक की भूमिका सर्वोत्तम कुमार शर्मा, अम्बिका मंडल एवं भोला किशोरी ने निभाई। स्कोरर के रूप में राहुल कुमार और सौरभ गांगुली ने योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्घोषण सुदर्शन कुमार एवं चिरु कुमार ने किया।प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।
















