



नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को चार स्तंभों में विभाजित किया गया था, जिसमें चौथे स्तंभ “संविधान की महिमा का उत्सव” पर विशेष परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। मंच संचालन छात्रा सादिया प्रवीण ने किया।
परिचर्चा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. फ़िरोज़ अहमद ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित शिक्षकों में डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अर्शदुज्जमा, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रतिकांत ठाकुर, डॉ. हामिद अली, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. भावना वर्मा, डॉ. चंदा कुमारी, डॉ. श्वेता भारती एवं डॉ. खालिदा नाज शामिल थे। छात्र-छात्राओं में ज्योति, मनीषा, निशा, सईदा, विवेक, मृत्युंजय, मोहित सहित कई अन्य उपस्थित थे।

परिचर्चा में भाग लेने वाले छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार मो. अंजार आलम को, द्वितीय पुरस्कार संकेत कुमार को तथा तृतीय पुरस्कार अंशु कुमारी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संविधान दिवस यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सभी प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
















