5
(1)

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जी बी कॉलेज नवगछिया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने की।

इस अवसर पर एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी और उन्हें प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय है और इसका समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

पौधारोपण कार्यक्रम में कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. राजीव रंजन, पूर्व कैडेट राजेश सिंह, कैडेट अमन, मयंक, प्रिंस, नेहा, रुक्मिणी, बुलबुल, फूलवती, निशा, रितु, काजल, सूरज, मोनू सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित करना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: