5
(1)

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें एनसीसी के एएनओ, कैडेट्स तथा एनएसएस के पीओ और स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति का अमोघ साधन है। उन्होंने युवाओं से इसे जीवन में अपनाने की अपील की।

धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस की पीओ डॉ. ऊषा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैडेट मयंक, ज्योति, टोनी, तरन्नुम, बुलबुल, रुक्मिणी, नेहा, सोनम, अमन, मनीष, रोहित, विशाल, सूरज तथा स्वयंसेवक साक्षी, गुलशन, रौशन, आंचल, मनीषा, निर्मित, पूर्व कैडेट राजेश व धनंजय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शिक्षकेतर कर्मी मनोज कुमार सिंह, दिनेश साह और गुलों हरिजन की भी उपस्थिति रही। सभी ने योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: