Tag Archives: GB college Naugachia mein

जी बी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया, 07 नवम्बर 2025। जी बी कॉलेज, नवगछिया में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों और एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर प्रो. शिव शंकर मंडल, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो मोसर्रत हुसैन, डॉ. उषा शर्मा, डॉ. अर्शदुज्जमान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. भावना वर्मा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, चेतन कुमार, शंकर मंडल, सुबोध दास, अब्दुल रज्जाक, गुलो हरिजन और छात्र सूरज, सचिन, मयंक, प्रिंस, टोनी, प्रतिमा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। सामूहिक गायन के पश्चात […]

जी बी कॉलेज, नवगछिया में भरत ठाकुर के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया : जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी भरत ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भरत ठाकुर के सरल, मृदुभाषी और कॉलेज के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले शेरदिल व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार, प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. प्रताप राज, डॉ. […]

Noimg

जी बी कॉलेज नवगछिया में विदाई सह सम्मान समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी उपेंद्र यादव के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वे 31 अगस्त को सेवा से निवृत्त हुए। समारोह में महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और महाविद्यालय के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अभयकांत सिंह, डॉ. रतिकांत ठाकुर, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. […]

Noimg

जी. बी. कॉलेज नवगछिया में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : जी. बी. कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग में भारत सरकार के विधि एवं संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर एक विचारपरक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चार स्तंभों में विभाजित था, जिसमें प्रथम स्तंभ “संविधान की प्रस्तावना” पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव शंकर मंडल ने की। विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार प्रसाद द्वारा कराया गया। मंच संचालन डॉ. भावना वर्मा ने किया, जिनका सहयोग राजनीति विज्ञान की छात्रा सादिया परवीन ने किया। परिचर्चा के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस […]

Noimg

जी.बी. कॉलेज नवगछिया में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें एनसीसी के एएनओ, कैडेट्स तथा एनएसएस के पीओ और स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति का अमोघ साधन है। उन्होंने युवाओं से इसे जीवन में अपनाने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस की पीओ डॉ. ऊषा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैडेट मयंक, ज्योति, टोनी, तरन्नुम, बुलबुल, रुक्मिणी, नेहा, सोनम, अमन, मनीष, रोहित, विशाल, सूरज तथा […]