0
(0)

भागलपुर। शीतलहर के बीच भागलपुर समेत पूरे क्षेत्र में घने कोहरे और धुंध का असर अब रेलवे परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है। दूसरे राज्यों और प्रदेशों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि लगातार पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनें धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर समय-सारणी पर पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि वर्तमान मौसम की स्थिति के कारण ट्रेन परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ रहा है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में भी रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: