



गोपालपुर जिला परिषद पद की निर्वतमान सह वर्तमान प्रत्याशी निशा भारती के चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप पर मतदान को लेकर उनके पति सह पूर्व जिलापरिषद विकास भारती नें गोसाई गांव पंचायत के गोसाई गांव एवं हरिपुर टोला में शुक्रवार को जनसंपर्क किया । मौके पर विकास भारती ने कहा कि सृजन एवं लॉकडाउन के कारण इस पंचवर्षीय का बहुत समय बर्बाद हुआ इसके बाद भी .

जो सरकारी योजनाएं आई उससे कई जरूरत वाली सड़कों का निर्माण हुआ सहित प्रखंड में कई विकास कार्य किया गया वर्तमान में भी लोग उनके साथ हैं म मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद पूर्व से मिलता रहा है। मतदाता उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं और गोपालपुर प्रखंड की जनता को उन पर काफी भरोसा है और वह हमेशा विश्वास पर खरे उतरे हैं । मौके पर उनके साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद थे ।
















