



नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया बाजार चौक पर रविवार को पान दुकानदार सुमित कुमार को गांव के मदन मंडल ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक दुकान से घर लौट रहे थे।
परिजनों ने बताया कि उसी समय शराब के नशे में धुत मदन मंडल ने उन्हें नाक और सिर पर प्रहार किया, जिससे सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया।















