



नवगछिया : भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को बिहार विधानसभा में माननीय सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च संकल्प बताते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।
विधायक बुलो मंडल ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है और वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण उनके कार्य का आधार होंगे।

शैलेश कुमार ने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गोपालपुर की जनता के स्नेह, आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए हृदयपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शामिल रहेगा, ताकि हर नागरिक तक शासन की सुविधाएँ पहुँच सकें।
















