5
(1)

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव के दौर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को भागलपुर जिले में जोरदार चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में रोड शो कर उन्होंने जनसंपर्क अभियान को धार दी और स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

प्रशांत किशोर के साथ बिहपुर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पवन चौधरी और गोपालपुर से मानकेश्वर सिंह भी पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे। नवगछिया कदवा के मिलन चौक, बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में PK के स्वागत के लिए उमड़े। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका काफिला रोडशो की शक्ल में जहां-जहां पहुंचा, वहां चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।

भारी भीड़ को संबोधित करते हुए PK ने कहा कि आपने अपने क्षेत्र से भाजपा के सांसद और विधायक को 20-25 सालों तक जिताया, लेकिन हालात नहीं बदले। हमारे बच्चे रोजगार के लिए दूर-दूर प्रदेशों में भटकते हैं। छठ पर बड़ी मुश्किल से घर आ पाते हैं। यदि इस चुनाव में उनके भविष्य के लिए वोट नहीं दिया गया, तो वे फिर से बोरा उठाकर परदेस लौटने को मजबूर होंगे।

PK ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, मोदी जी ने बिहार से वोट लिए लेकिन फैक्ट्रियां सूरत में लगाईं। वहीं लालू और नीतीश ने पिछले 35 सालों में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बनाकर छोड़ दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार पांच साल तक जनता को लूटती रही और अब महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है। इस बार नाली-गली या हिंदू-मुसलमान के नाम पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, बेहतर रोजगार और बिहार के विकास के लिए वोट दीजिए। आज आपके पास मौका है और विकल्प भी है। समझदारी से फैसला लीजिए, वरना आने वाले पांच साल फिर कोई सुधार नहीं होने वाला हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: