5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 192 और 193 पर जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

इस कार्यक्रम में 75 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुईं। उन्होंने रंगोली और मेहंदी के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों ने एक संकल्प सभा का आयोजन कर यह प्रण लिया कि आगामी 11 नवंबर को वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

जीविका दीदियों के इस प्रयास से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का संदेश तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: