5
(1)

नवगछिया । 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की सहयोगी वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे प्रतिदिन गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने चुनाव चिन्ह “नाव छाप” पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

गुरुवार को प्रेम सागर ने गोसाईं गाँव, मकनपुर, हरनाथचक सहित कई गांवों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे गोपालपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से 11 नवंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। प्रेम सागर ने कहा कि गोपालपुर की जनता परिवर्तन चाहती है और वह जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्राथमिकता देंगे।

वीआईपी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी गांव-गांव जाकर प्रचार को गति दी है और लोगों से अपील की है कि 11 नवंबर को “नाव छाप” पर बटन दबाकर प्रेम सागर को विजयी बनाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: