



नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अभियान मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। सुबह-सुबह अपने घरेलू कार्य निपटाने के बाद वे मतदान केंद्र पहुंचीं और लंबे समय तक लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान केंद्र पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर बहुत दिनों बाद आता है, इसलिए वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मतदान के प्रति उनका जोश देखते ही बन रहा था।

कई महिलाएं मुस्कुराते हुए कह रही थीं कि यह दिन उनके लिए गर्व का है, क्योंकि मतदान के माध्यम से वे देश और समाज की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। पंक्ति में खड़ी महिलाएं शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं और क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
















