5
(1)

नवगछिया । जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था महंगाई पर काबू पाने, छात्रों-युवाओं की शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी।

नई GST व्यवस्था के तहत अब केवल दो टैक्स स्लैब 5% और 18% रहेंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं, जीवन और स्वास्थ्य बीमा, शैक्षणिक किताबें, स्टेशनरी और डिजिटल शिक्षा सेवाएं 0% या 5% GST पर उपलब्ध होंगी। लैपटॉप और टैबलेट जैसे उपकरणों पर भी टैक्स को घटाकर 18% कर दिया गया है, जो पहले 28% तक था।

रवि कुमार ने कहा कि इस बदलाव से छात्रों की शिक्षा लागत कम होगी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्किल डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुखी कोर्स को GST मुक्त करने से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता-हितैषी सोच का परिणाम है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी और रोजगार व निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: