5
(3)

भागलपुर : 28 जून 2025 को टाईगोर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराहाट से दो बच्चे स्कूल गार्ड को “कॉपी लाने” का बहाना बनाकर स्कूल से बाहर निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे। दोनों बच्चों की पहचान ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के पंचरुखी निवासी चंचल राज (पिता – धीरेंद्र भारती, उम्र 10 वर्ष) और धुनियाचक निवासी आशीष पासवान (पिता – डब्लू पासवान, उम्र 10 वर्ष) के रूप में की गई है।

स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई कि दोनों छात्र स्कूल से बाहर गए थे लेकिन वापस नहीं आए। सूचना मिलते ही परिजन धीरेंद्र भारती (ग्राम पंचरुखी) और राजाराम पासवान (ग्राम धुनियाचक) ईशीपुर बाराहाट थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 102/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आगे की जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा बच्चों के स्कूल बैग की तलाशी के दौरान एक मैप बना हुआ पेज मिला, जिससे सुराग मिला और उसी के आधार पर बच्चों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया। तलाश के क्रम में दोनों बच्चों को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जीआरपी से बरामद किया गया और सकुशल थाना लाया गया।

बच्चों की बरामदगी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस सफल कार्रवाई में ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष पुअनि चंदन कुमार, पुअनि विकास कुमार, सिपाही संजीव सिंह, सिपाही विकास कुमार, गृहरक्षक संजय कुमार, गृहरक्षक महेश यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: