0
(0)

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवारीडीह कोसी नदी में रविवार को स्नान के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के बिचली टोला महेशखूंट निवासी बाल्मीकि चौरसिया के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा किशोर, भ्रमरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार अब भी लापता है।

मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। शव की स्थिति अत्यंत विकृत थी—शरीर फूल चुका था, दुर्गंध आ रही थी और कीड़े लग चुके थे।

इधर, दूसरे किशोर दिलखुश कुमार की तलाश में परिजन और ग्रामीण निजी नावों की सहायता से नदी में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

ज्ञात हो कि राहुल कुमार अपने नाना सुबोध मोदी के घर गर्मी की छुट्टियों में भ्रमरपुर आया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे दिलखुश अपनी साइकिल से राहुल के साथ घर से निकला था। अगले दिन दोनों की साइकिल, कपड़े और चप्पल कोसी घाट के किनारे पड़े मिले, जिससे उनके डूबने की आशंका गहराई।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पूरे भ्रमरपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि एक किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: