Tag Archives: mein

NAUGACHIA : इमरजेंसी में दिखी इंसानियत की मिसाल डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने बचाई कई जिंदगियां || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बरुण बाबुल,जीएस न्यूज़ नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। अचानक बढ़ी भीड़ और गंभीर मरीजों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल कर्मियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर कुतुब राही एवं उनके सहयोगियों ने साहस, धैर्य और तत्परता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाल लिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कुतुब राही के साथ सहायक पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, अभिषेक कुमार एवं रतन झा लगातार मरीजों की सेवा में जुटे रहे। सभी ने मिलकर एक-एक मरीज का इलाज किया और गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान अस्पताल परिसर में […]

NAUGACHIA : गंगा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम || GS  NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी कोरैया गंगा घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए चार छात्र नदी के गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की तत्परता से दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो छात्र गंगा की तेज धारा में डूब गए। बाद में एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी 16 वर्षीय बमबम कुमार, पिता कुनकुन हरिजन तथा 12 वर्षीय अनिकेत कुमार, पिता सुबोध हरिजन के रूप में हुई है। दोनों छात्र उच्च विद्यालय खरीक में पढ़ाई करते थे। बमबम आठवीं तथा अनिकेत सातवीं कक्षा का छात्र […]

Noimg

सुंदरपुर बाजार में नगर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या में मिली राहत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के सुंदरपुर बाजार में सोमवार को नगर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में उल्टा पुल से लेकर स्टेशन चौक तक पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर फैले अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कई दुकानों के आगे बढ़े शेड और सड़क पर बने निर्माण को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद सड़क पर जगह खाली हुई और लंबे समय से लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि आगामी 15 सितंबर को पीरपैंती में एनटीपीसी का उद्घाटन होना […]

गुवारीडीह कोसी नदी में डूबे दो किशोरों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवारीडीह कोसी नदी में रविवार को स्नान के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के बिचली टोला महेशखूंट निवासी बाल्मीकि चौरसिया के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा किशोर, भ्रमरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार अब भी लापता है। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल […]