5
(1)

शिक्षकों और रंगोली बनाने वाले छात्राओं को भी किया गया सम्मानित

नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने जा रहे “कौन बनेगा चैंपियन” (केबीसी) के पहले लिखित येलो कार्ड परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन मंडली ने उन सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मियों को सम्मानित किया जो प्रतियोगिता की तैयारी और येलो कार्ड परीक्षा के सुचारू संचालन में लगे हुए थे।

समारोह में उपस्थित लोगों को प्रशस्ति पत्र, कलम और येलो कलर के इस्माइल बॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा ने कहा कि केबीसी केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए एक बड़ा मंच है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में अहम रहा।

विद्यालय की शिक्षिका निशु गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना और अनुशासन विकसित होता है।

शिक्षक अजय कुमार मंडल ने कहा कि येलो कार्ड परीक्षा जैसे कार्यक्रम बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ सही निर्णय लेने की क्षमता भी सिखाते हैं।

मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्राओं का नाम भी घोषित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित हुए कर्मचारियों और शिक्षकों में अजय चौधरी, अजय मंडल, अतुल कृष्ण, निरंजन सिंह, रणवीर कुमार, अमित कुमार, अमर कुमार झा, विवेक गुप्ता, निशु गुप्ता, प्रतिष्ठा झा, मनोज कुमार चौधरी, राहुल कुमार, पूनम कुमारी, सुमित सौरभ, भवन कुमार चौधरी, सर्वेश कुमार, बेबी कुमारी, सुमित कुमार मंडल, रूपेश कुमार ठाकुर, अनिमेष कुमार, राकेश कुमार रंजन, चंद्र भूषण मंडल, समीक्षा संगम, संजीत कुमार चौधरी, नीरज कुमार, जाह्नवी कुमारी, पल्लवी कश्यप, सोनू कुमार, चंद्र वर्धन कुमार और हीरालाल शामिल थे।

इस आयोजन ने बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को एक साथ मिलकर काम करने का अवसर दिया और विद्यालय परिसर में उत्साह और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: