



नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन’ (केबीसी) प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गेम के पहले फर्स्ट इंफॉर्मेशन कार्ड (FIC) के वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
यह कार्ड विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा, ताकि वे इसे अपने अभिभावकों को सौंप सकें। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम की तारीख की औपचारिक घोषणा के साथ इनविटेशन कार्ड को भी जारी किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से सभी बच्चों को ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।
केबीसी गेम हॉट सीट 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को ज्ञान वाटिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के रेड कार्ड प्राप्त और चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। चयनित प्रतिभागी ‘कौन बनेगा चैंपियन’ की हॉट सीट पर बैठकर 11,000 रुपये तक के सवालों के सही उत्तर देकर इनाम जीतने का मौका पाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस अवसर पर भव्य मंच सज्जा, विशेष अतिथियों की उपस्थिति और बच्चों के लिए प्रेरणादायक आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।
















