4
(1)

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरबन्ना में हल्की बारिश के बाद ही कक्षाओं में पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। शनिवार की रात से हो रही रिमझिम बारिश के कारण विद्यालय भवन के अंदर पानी घुस गया, जिसके कारण शिक्षकों को सभी बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ी।

विद्यालय की शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक प्रशांत कुमार, रंजन कुमार और प्रविण कुमार ने बताया कि बारिश होते ही यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्कूल भवन में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार पानी अंदर घुस जाता है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक ही कक्षा में बच्चों को समायोजित करना और सभी को समान रूप से पढ़ाना बेहद मुश्किल होता है।

स्थानीय ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग को कई बार लिखित रूप में शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक किसी भी पदाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस दौरान विद्यालय में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिनकी पढ़ाई बारिश के चलते काफी प्रभावित हुई। ग्रामीणों और शिक्षकों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: