5
(2)

भागलपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओ गांव निवासी कैलाश साह ने अपने लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी को लेकर झंडापुर थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनका 26 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार 3 जुलाई 2025 की रात लगभग 9 बजे घर से अचानक लापता हो गया। उस समय वह पीले रंग की शर्ट और काले रंग का पायजामा पहने हुए था।

परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन टिंकू का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

कैलाश साह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके पुत्र की शीघ्र और सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: