5
(1)

दिवंगत सुशील मोदी के नाम पर होगा नामकरण

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत स्थित त्रिमुहान कोसी घाट पर करीब 20.60 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पीपापुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पुल का नाम बिहार के दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम पर रखा जाएगा।

बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इसका शिलान्यास राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन द्वारा किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि यह पीपापुल आपातकालीन स्थिति में यातायात के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। पुल के अस्थायी अधिष्ठापन, रख-रखाव, वर्षा ऋतु से पहले खोलना, पाँच वर्षों तक सुरक्षित रखना और हर वर्ष स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विधायक शैलेन्द्र ने जानकारी दी कि यह योजना वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक संचालित रहेगी। चालू वित्तीय वर्ष में इस पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा, जबकि अगले तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष 1.02 करोड़ रुपये और पांचवें वर्ष में 1.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अतिरिक्त विधायक ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड के गनौल स्थित मरगंग धार पर 12 करोड़ की लागत से आरसीसी पुल निर्माण का टेंडर भी जारी हो गया है।

मंगलवार को नारायणपुर में लगभग 3.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया। इसमें पहली सड़क गनौल के जीएन बांध के पास नाग बाबा स्थान से महादलित टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत 91.13 लाख रुपये की लागत से बनेगी। दूसरी सड़क एनएच-31 के पास स्थित पुलिया से महादलित टोला नया बास गनौल होते हुए जेपी कॉलेज तक जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 2.25 किमी होगी और लागत 2.40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया गुड्डू यादव, दिनेश यादव, कन्हैया मिश्र, मणिकांत चौधरी, संजय साहनी, प्रफुल झा, अजय उर्फ माटो, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, सदानंद, लालमोहन, सिंटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: