



नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस) के तहत सात नामजद एवं बीस अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी धनेश्वर दास पिता दिपनारायण दास को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी कि जा रही है।













