



नवगछिया । 18 अगस्त 2024 को नवगछिया थानांतर्गत जीरो माईल से करीब 100 मीटर पूर्व हनुमान मंदिर के पास एनएच 31 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी टोक्सन शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 268/24, धारा 190/ 191(3)/126 (2)/103(1)/109 (1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

कांड अनुसंधान के क्रम में 02 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया के पकड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डा पिता महेंद्र मंडल के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को 14 जून 2025 को नवगछिया थाना द्वारा विधिवत तामिला किया गया। उसी क्रम में पुलिस दबिश के कारण फरार उक्त अभियुक्त ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।














