


नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाजरत था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1) / 3 (5) बीएनएस) के तहत 07 नामजद एवं 20 अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में रविवार को अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी तारकेश्वर दास पिता स्व विशुनदेव दास को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।












