



नवगछिया । गोपालपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गश्ती के दौरान तीनटंगा करारी 14 नंबर सड़क पर वाहन जांच के क्रम में मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 39 एटी 2338 पर सवार दो व्यक्ति को 01 देशी कट्टा एवं 01 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी बादल कुमार पिता बरूण मंडल और रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी कृष्णा कुमार पिता विजय मंडल बताया गया। दोनो से पुछताछ की जा रही है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 290/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














