0
(0)

नवगछिया : होली पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। ज्वाइंट ऑर्डर के तहत प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। साथ ही संबंधित बीडीओ एवं सीओ भी क्षेत्र में मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को होली के दौरान लगातार भ्रमणशील एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

एसपी प्रेरणा कुमार ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पहले से की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। नवगछिया पुलिस जिले में कुल 1711 लोगों के खिलाफ बाउंड डाउन कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से अब तक लगभग एक हजार लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है।

होली के दौरान अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर रोक लगाने के लिए एसपी कार्यालय में सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी

नवगछिया को ट्रैफिक के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए सभी प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई है।

अंत में एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नवगछिया पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी। सभी लोग अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में होली मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: