5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के दिलगौरी गांव स्थित इसलामगंज में मंगलवार को बिहार सरकार की सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की गई।

प्रभारी अंचलाधिकारी शालिनी कुमारी एवं सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सरकारी अमीन से विधिवत नापी कराई गई, जिसके बाद सड़क की सरकारी जमीन पर बने करीब दस से बारह घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन ने बताया कि इस मामले में गांव निवासी शेख अयूब इस्लाही द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल, सैफ के जवान एवं स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी।

प्रभारी अंचलाधिकारी शालिनी कुमारी ने मीडिया को बताया कि बिहार सरकार की सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सभी अतिक्रमणकारियों को हटाया गया है, ताकि आम लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: