



नवगछिया । इस्माइलपुर के मोतीटोला में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में चार भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में मोतीटोला निवासी चमकलाल मंडल के पुत्र विलाश मंडल, सोनू मंडल, विजय मंडल और फूलचंद मंडल शामिल हैं।

परिजनों ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल इलाज दिया, लेकिन कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया।

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल या उनके परिजनों द्वारा लिखित प्रतिवेदन मिलने के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।















