



नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव की 60 वर्षीय जयमाला देवी मारपीट की एक घटना में घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट में जयमाला देवी, पति मंगल यादव को गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।















