0
(0)

भागलपुर । जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा विभाग द्वारा 24 दिसंबर 2025 को जिला नवस्थापित विद्यालय में किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवगछिया प्रखंड स्थित रामधारी उच्च विद्यालय, तेतरी पकरा के कक्षा 12 के छात्र रोहन कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गोपालपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, मकंदपुर के कक्षा 11 के छात्र प्रेम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा पीरपैंती प्रखंड के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, महुआडीह की कक्षा 10 की छात्रा अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया।

इसी क्रम में 6 जनवरी 2026 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भागलपुर द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिचर्चा का विषय “ग्रामीण क्षेत्र में जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन एवं प्रभाव” रखा गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह ने क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से नहीं जुड़ेगा, तब तक सतत विकास की परिकल्पना पूर्ण नहीं हो सकती।

कार्यक्रम में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भागलपुर के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: