



भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम के जहाज घाट पर गुवाहाटी से आए एक कावरिया श्रद्धालु की गंगा स्नान के दौरान हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं मृतक की पहचान असम राज्य के गुवाहाटी निवासी 56 वर्षीय दिलीप मलहाकर के रूप में हुई है वहीं इस के बाबत परिजनों ने.

बताया कि गुवाहाटी से सुल्तानगंज गंगा स्नान कर जल भरकर देवघर जाने के लिए आए थे इसी दरमियान जल भरकर कावर पूजन करने गया तभी दिलीप मलहाकार मूर्छित होकर गिर गए। जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
















