5
(1)

प्रधान सचिव बोले—पायलट चैनल के माध्यम से गंगा को पुरानी धारा में लाया जाएगा

नवगछिया : जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने नवगछिया बाढ़ प्रमंडल क्षेत्र के रंगरा चौक तथा गोपालपुर प्रखंड स्थित इस्माइलपुर–बिंदटोली तटबंध का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद थे।

प्रधान सचिव ने सर्वप्रथम झल्लू दास टोला में हो रहे तेज गंगा कटाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि यहां कटाव से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि हर वर्ष कटाव से इस क्षेत्र पर गंभीर खतरा बना रहता है।

झल्लू दास टोला में निरीक्षण के बाद टीम ने इस्माइलपुर तटबंध के स्पर संख्या 9 से लेकर स्पर संख्या 6 तक स्थल निरीक्षण किया। प्रधान सचिव ने बताया कि कटाव की स्थिति अत्यंत गंभीर है और इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि तटबंध को सुरक्षित रखने एवं क्षेत्र को प्रभावित होने से बचाने के लिए समुचित तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि झल्लू दास टोला क्षेत्र में गंगा कटाव काफी गहराई तक पहुंच गया है। ऐसे में आगे कटाव-निरोधी कार्य किस प्रकार मजबूती से किया जा सके, इसका तकनीकी आकलन किया जा रहा है। स्पर संख्या 9 से कुर्सेला पुल तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे रिंग बांध सहित कालीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, जिस पर इस वर्ष कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

प्रधान सचिव ने यह भी कहा कि पायलट चैनल के माध्यम से गंगा को उसकी पुरानी धार में लाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, ताकि कटाव के दबाव को कम किया जा सके।

निरीक्षण स्थल पर ग्रामीण सह हाई कोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार ने विभाग से मांग की कि गंगा के अपोजिट साइड में सोल कटिंग का कार्य कराया जाए। साथ ही उन्होंने रिवर ट्रेनिंग व बांस के बंडाल कार्य को भी आवश्यक बताया।

मौके पर एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अनवर जमील, अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी, अधिवक्ता मुकेश कुमार, भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार, अंचल अधिकारी रोशन कुमार सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: