भागलपुर जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र के परशुराम चक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शशि कुमार और उनके पिता फूलन लाल के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शशि कुमार और उनके पिता का गांव के ही कुछ लोगों के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने पहले कहलगांव के डीएसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएसपी ने विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का काम रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग लगातार उसी जमीन पर खेती का कार्य कर रहे थे।

पीड़ित पक्ष इस अवमानना की शिकायत लेकर दोबारा डीएसपी के पास पहुंचे। डीएसपी ने जमीन पर काम होने का प्रमाण फोटो के रूप में उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद शशि कुमार अपने पिता फूलन लाल के साथ फोटो लेने मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अभिमन्यु, हकीम और कुंदन ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से शशि कुमार पर लगातार प्रहार किए, जिससे उनका पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बेटे को बचाने पहुंचे पिता फूलन लाल को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके दोनों हाथ टूट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर अंतीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल