5
(1)

नवगछिया। गुरुवार को भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया। सभा में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा नजर आया और कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की राजनीति जनता के असली मुद्दों और अधिकारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बिहार को नई दिशा देने के लिए जनता को खुद आगे आना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की नाकामी को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय है कि लोग अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनें। किशोर ने ग्रामीणों और युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने गांव और पंचायत स्तर पर जागरूकता फैलाएँ और जन सुराज की मुहिम से जुड़ें।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लोक गायक सुनील छैला बिहारी का प्रस्तुतीकरण रहा। उनके गीतों और लोकधुनों ने माहौल को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियों और झूमते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सभा स्थल पर ग्रामीणों की ओर से पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। वहीं कई स्वयंसेवक भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।

लोगों का कहना था कि प्रशांत किशोर का यह दौरा आगामी राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और इससे ग्रामीणों में नई राजनीतिक चेतना का संचार होगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का आभार जताते हुए उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: